वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम समय-समय पर चलता रहता है. अगर किसी वजह से आपका वोटर आईडी कार्ड मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो आप इसे शामिल करा सकते हैं. सबसे पहले आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा. यह काम मुश्किल नहीं है. आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है तो ऑनलाइन 'मतदाता सूचना पर्ची' का प्रिंट निकालकर किसी अन्य फोटो पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) के साथ आप वोट देने जा सकते हैं.
अब हम आपको यह बता रहे हैं कि किस तरह आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं?
सबसे पहले आप वोटर लिस्ट चेक करने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं.
यहां आप मतदाता के नाम और उसके पिता के नाम के साथ अपना नाम चेक कर सकते हैं. दूसरे टैब में आप एपिक (वोटर आईडी कार्ड) के नंबर से अपना नाम मतदाता सूची में तलाश सकते हैं.
पहले टैब में आप जरूरी जानकारी डालकर अपना नाम मतदाता सूची में तलाश सकते हैं.
अगर आपने अपने वोटर आईडी कार्ड में कुछ अपडेट कराया है तो दूसरी टैब (एपिक नंबर) का इस्तेमाल करें और अगर आपके पास एपिक नंबर नहीं है तो 'विवरण द्वारा खोज' पर क्लिक करें. पहले टैब से आप अपना नाम वोटर लिस्ट में इस तरह सर्च कर सकते हैं.
अपना पूरा नाम यहां लिखें
अपने पिता/पति का नाम टाइप करें
अपने लिंग का चुनाव करें.
आप अपने उम्र या जन्म तिथि की जानकारी दें.
इसके बाद अपने राज्य का चयन करें
इससे नीचे अपने जिले का चयन करें
इसके बाद आप अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करें
इसके बाद नीचे के बॉक्स में दिए गए 5 अंकों के कोड को सही- सही लिखें
ये सभी जानकारी देने के बाद खोजें बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद सभी विकल्प देखने के बाद अपने नाम पर क्लिक करें.
कुल परिणाम में से आप अपना चुनाव करके व्यू डीटेल्स पर क्लिक करें.
आपकी सारी डीटेल्स नई टैब में आपके सामने खुल जायेगी.
इसके बाद आपको नीचे मतदाता सूचना प्रिंट करें ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करत��� ही पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी.
यदि आपको अपनी डीटेल्स डालने के बाद भी मतदाता सूची में नाम नहीं दिखता है तो आप निर्वाचन आयोग के टोलफ्री नंबर 1800111950 या 1950 पर बात कर सकते हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें